-->
PM Selfiewallie [2018] Season 1 | Review

PM Selfiewallie [2018] Season 1 | Review

PM Selfiewallie [2018] Season 1 | Review
PM Selfiewallie [2018]


Overview

PM Selfiewallie 2018 की एक Comedy Drama वेब सीरीज है जिसे एकता कपूर द्वारा बनाया गया है। इस सीरीज को आशिमा छिब्बर [Ashima Chibber] ने डायरेक्ट किया है और नीरज उधवानी [Neeeaj Udhwani] ने लिखा है। इस सीरीज को एकता कपूर [Ekta Kapoor] और शोभा कपूर [Shobha Kapoor] द्वारा ALTBalaji प्रोडक्शन कंपनी के तहत प्रोड्यूस किया गया है और ALTBalaji द्वारा ही distribute भी किया गया है।

PM Selfiewallie वेब सीरीज के मुख्य भूमिका में आपको नित्यामी शिर्के [Nityaami Shirke], बीना बनर्जी [Beena Banerjee], रमाकांत दायमा [Ramakant Dayma] और प्रणय पचौरी [Pranay Puchauri] नजर आएंगे।

PM Selfiewallie Web Series को 18 April 2018 को OTT Platform ALTBalaji पर रिलीज़ किया गया था। इस Web Series का अभी केवल एक सीजन आया है और इसके सीजन एक में कुल 07 Episode हैं।

इस Web Series को दो भाषाओं Hindi और English में रिलीज़ किया गया है।

Film Story

'PM Selfiewallie' Web Series की कहानी एक NRI fashionista के बारे में है जो गलती से भारत की PM बन जाती है। कहानी NRI fashionista तान्या ठाकुर [Nityaami Shirke] के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन में पैदा हुई और पली बढ़ी है। तान्या एक लोकप्रिय NRI Fashion Blogger हैं, पता चलता है कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनने वाली है।

तो क्या तान्या देश को महानता की ओर ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियाँ ले सकती हैं या नहीं? क्या वह 1.3 बिलियन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी?

ये वेब सीरीज बहुत ही रोमांचक है और Comedy से भरपूर है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको वेब सीरीज देखनी होगी। कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं करेगी।

Review

'PM Selfiewallie' Web Series की IMDb रेटिंग 6.7/10 है। इस वेब सीरीज को को कुछ लोगों ने पसंद किया है। Web Series पूरी तरह से comedy से भरपूर है। क्या young fashionable और हर वक़्त selfie लेने वाली लड़की देश चला पायेगी? क्या वो देश की PM बनने काबिल है? क्या वो इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी उठाने के लायक है? इन सब सवालों के साथ और comedy से भरपूर ये वेब सीरीज आपको बहुत ही हँसाने वाली है। और आपको बेहद पसंद भी आने वाली है।

तो अगर आप कोई Comedy Web Series फिल्म देखना चाहते हैं तो आप ये Web Series 'PM Selfiewallie' देख सकते हैं।




You have to wait 15 seconds.

Visit Now