-->
Dolittle [2020] | Movie Review

Dolittle [2020] | Movie Review

Dolittle [2020] | Movie Review
Dolittle [2020]

Overview

Dolittle [डूलिटिल] 2020 की Hollywood की एक Fantasy Adventurous Family Comedy फिल्म है जिसे स्टीफन गघन [Stephen Gaghan] ने डायरेक्ट और जो रॉथ [Joe Roth], जेफ किर्शचेनबाम [Jeff Kirschenbaum] और सूज़न डाउनी [Susan Downey] ने प्रोड्यूस किया है। 'Dolittle' फिल्म Hugh Lofting द्वारा 1922 में आयी Children Novel 'The Voyages of Doctor Dolittle' पर आधारित है। 'The Voyages of Doctor Dolittle' Hugh Lofting की 'Doctor Dolittle' series की दूसरी book है। ये फिल्म 'Dolittle' 1967 में बनी musical comedy फिल्म 'Doctor Dolittle' और 1968 में बनी dark comedy फिल्म 'Dr. Dolittle' की reboot है। हालाँकि, Doctor Dolittle पर बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं। इस फिल्म को Roth/Kirschenbaum Films, Team Downey और Perfect World Pictures प्रोडक्शन कंपनी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और Universal Pictures द्वारा distribute किया गया है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रॉबर्ट डाउनी जूनियर [Robert Downey Jr.] नजर आएंगे। अन्य कलाकारों में एंटोनियो बैन्डरस [Antonio Banderas], माइकल शीन [Michael Sheen], हैरी कोलेट [Harry Collett], जिम ब्रॉडबेंट [Jim Broadbent], जेसी बकले [Jessie Buckley] नजर आएंगे। इस फिल्म के animal characters को कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी आवाज़ दी है; जैसे- John Cena, Tom Holland, Selena Gomez, Rami Malek, Emma Thompson, Kumail Nanjiani, Octavia Spenser.

Dolittle फिल्म को 17 January 2020 को United States में रिलीज़ किया गया था। फिल्म की अवधि 1h 40m है।

Film Story

Dolittle फिल्म की कहानी बच्चों की एक Novel से प्रेरित है जिसमें 19वीं शताब्दी के इंग्लैंड के का दृश्य को दर्शाया गया है जहाँ एक डॉक्टर है जिसे लोग Dr. John Dolittle [Robert Downey Jr.] के नाम से जानते हैं। Dolittle एक ऐसा डॉक्टर हैं जो जानवरों से बात कर सकता है। वह हर तरह के जानवर की भाषा जानता है और उसे समझता है और उन जानवरों से बातें भी कर सकता है। लेकिन अपनी पत्नी की मौत के बाद वह अपने आप को अकेले अपने घर में अपने प्यारे जानवरों के साथ ही दुनिया से छिपने का फैसला कर लेता है। न वो किसी से मिलता है न ही किसी से बातें करता है। अपने जानवरों ही अपनी दुनिया में रहता है। ये जानवर ही अब उसके परिवार हैं जिनसे वो बातें करता है। एक दिन बकिंघम पैलेस की महारानी विक्टोरिया [Jessie Buckley] बहुत ही गंभीर रूप से बीमार हो जाती हैं। उनके पास ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है इसीलिए उन्हें देखने के लिए Dr. Dolittle को बुलाया जाता है। जो ये बताता है कि रानी की बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है- Eden Fruit. और Eden Fruit कहाँ है, किस द्वीप पर मिलेगा, ये कोई नहीं जनता। तभी Dr. Dolittle खुद अपने साथी जानवरों के साथ उस ईडन फ्रूट को खोजने के लिए एक पौराणिक रहस्यमयी द्वीप की यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जोकि एकमात्र दवा है जो बकिंघम पैलेस में मरने वाली रानी विक्टोरिया (जेसी बकले) की जान बचा सकती है।

तो आखिर रानी को ऐसी कौन सी बीमारी हो गयी थी जिसका इलाज सिर्फ ईडन फ्रूट ही था?  Dr. Dolittle Eden Fruit खोजने में कामयाब होते हैं? क्या उन्हें वो रहस्यमयी द्वीप मिलता है जहाँ वो Eden Fruit है? क्या धरती पर Eden Fruit जैसा कोई फल है? ये सब कुछ जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है और कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं करेगी।


Review

Dolittle फ़िल्म की IMDb रेटिंग 5.6/10 है। इस फ़िल्म को रेटिंग के साथ ही कई टैग्स भी मिले हैं; जैसे- Fun, Heart-Warming, Magical, Family Movie, Kid-Friendly, Funny, Feel-Good, Must Watch, Funny Characters, और Imaginative. अगर आप फिल्म को देखेंगे तो ये फिल्म आपको बहुत ही रोमांचक लगेगी। इस फिल्म को 85% Google Users ने लाइक भी किया गया है। इस फिल्म को critics से ज्यादातर negative response ही मिला, जिन्होंने खासकर इसके बासी और घिसे-पिटे हास्य, पेसिंग और असंगत कहानी की आलोचना की।

Dolittle फ़िल्म का बजट $175 million था और total $250.4 million का world-wide box-office collection कर यह 2020 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म भी साबित हुई क्योंकि इसने यूनिवर्सल को $100 million का नुकसान पहुंचाया।

तो दोस्तों अगर आप कोई Fantasy Adventure Comedy फिल्म देखना चाहते हैं तो आप ये फिल्म 'Dolittle' एक बार ज़रूर देखें।


You have to wait 15 seconds.

For Latest News Visit