-->
Aashram [2020] Season 2 | Review

Aashram [2020] Season 2 | Review

Aashram 2020 Season 2 Review in Hindi
Aashram [2020] Season 2
 

Overview

आश्रम [Aashram] 2020 की भारतीय हिंदी भाषा में बनी एक Crime, Drama वेब सीरीज है जिसे प्रकाश झा [Prakash Jha] ने डायरेक्ट किया है। इस वेब सीरीज को प्रकाश झा [Prakash Jha] ने Prakash Jha Productions कंपनी के तहत इस प्रोड्यूस किया है। इस वेब सीरीज को माधवी भट्ट [Madhvi Bhatt], अविनाश कुमार [Avinash Kumar], संजय मासूम [Sanjay Masoomm], तेजपाल सिंह रावत [Tejpal Singh Rawat] और कुलदीप रुहिल [Kuldeep Ruhil] ने लिखा है।

Aashram वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में आपको बॉबी देओल [Bobby Deol] नज़र आएंगे और साथ ही साथ सहायक भूमिका में आपको अदिति पोहनकर [Aaditi Pohankar], दर्शन कुमार [Darshan Kumar], चंदन रॉय सान्याल [Chandan Roy Sanyal], अनुप्रिया गोयनका [Anupriya Goenka], अध्ययन सुमन [Adhyayan Suman] और विक्रम कोचर [Vikram Kochhar] देखने को मिलेंगे।

Aashram के सीजन 2 को 11 November 2020 को MX Player द्वारा रिलीज़ किया गया है। अभी हाल ही में Aashram के सीजन 1 को 28 अगस्त 2020 को MX Player पर रिलीज़ किया गया था।

Story

Aashram Season 2 की कहानी भी  उपदेशक बाबा "बाबा निराला" [Bobby Deol] के इर्द गिर्द घूमती है। जैसा की हम सब जान चुके हैं कि पहले सीजन में बाबा के आश्रम से जुड़े बहुत से राज़ SI Ujagar Singh को पता चल चुका है और अब कहानी यही से आगे बढ़ती नज़र आने वाली है।

तो देखना ये है कि क्या SI Ujagar Singh बाबा के खिलाफ अपने मकसद में कामयाब होगा या फिर हमें एक और सीजन का इंतज़ार करना होगा ये सब जानने के लिए आपको Ashram का सीजन 2 देखना पड़ेगा जो अभी हाल ही में 11 November को रिलीज़ हुआ है। ये वेब सीरीज बहुत ही ज़्यादा रोमांचक और सस्पेंस से भरी हुई है। अगर आप इस वेब सीरीज को देखेंगे तो कहीं भी बोर बही होंगे।

Review

Aashram के पहले Season की IMDb Rating 7.9/10 थी और तो और Aashram के सीजन 2 को भी बहुत ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीजन में भी आपको Suprize Package, Strong Acting और Amazing Plot देखने को मिलेगा।

तो अगर आपने अबतक Aashram का Season 2 नहीं देखा है तो बिना देर किये इस सीजन को भी देख लें क्योंकि ये वेब सीरीज आपको कहीं भी बोर नहीं करेगी।


You have to wait 15 seconds.

For More News Visit