-->
The Babysitter [2017] | Movie Review

The Babysitter [2017] | Movie Review

The Babysitter [2017] | Movie Review
The Babysitter [2017]


Overview

'द बेबीसिटर' [The Babysitter] 2017 की एक अमेरिकन हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे ब्रायन डफिल्ड [Brian Duffield] ने लिखा है और McG ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को McG, Mary Viola और Zack Schiller ने वंडरलैंड साउंड एंड विज़न [Wonderland Sound and Vision] प्रोडक्शन कंपनी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

The Babysitter फिल्म के मुख्य भूमिका में समारा वेविंग [Samara Weaving], हैना मेई ली [Hana Mae Lee], जुडा लेविस [Judah Lewis], रोबी अमेल [Robbie Amell] और बेला थोर्न [Bella Thorne] नज़र आएंगे।


फिल्म 13 अक्टूबर 2017 को Netflix द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की अवधि 1h 25m है।

Film Story

The Babysitter फिल्म की कहानी एक बेबीसिटर की है, जिसका नाम Bee [Samara Weaving] है। वह बहुत ही मजाकिया और लोकप्रिय है।  Bee एक Cole [Judah Lewis] नाम के लड़के की बेबीसिटर है। Cole, Bee से प्यार करता है। एक रात सोने से पहले Cole को पता चलता है कि उसकी बेबीसिटर एक कोल्ड-ब्लडेड किलर है। जो शैतान के साथ लीग में है। इस बात से Cole की ज़िन्दगी में एक अलग ही मोड़ आता है और वो अपनी बेबीसिटर Bee की जासूसी करने की कोशिश करता है। तो आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक और डरावनी है और सस्पेंस से भरी हुई है। कहानी कहीं भी बोर नहीं करेगी।



Review

The Babysitter फ़िल्म की IMDb रेटिंग 6.3/10 है। इस फ़िल्म को लोगों ने कई टैग्स भी दिए हैं; जैसे- Violent, Fun, Funny, Teen Movie, Dark, Funny Characters, Gruesome, Graphic, Hilarious और Intense. इस फिल्म को 87% गूगल यूज़र्स द्वारा लाइक किया गया है। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन $404,923 रहा। फिल्म को आलोचकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली। इस फिल्म का सीक्वल 'द बेबीसिटर: किलर क्वीन' [The Babysitter: Killer Queen] 10 सितंबर, 2020 को रिलीज़ हुई है।

The Babysitter फिल्म की रेटिंग और टैग्स को देखकर लगता है कि लोगों को ये फिल्म काफ़ी पसंद आयी है। तो अगर आप कोई हॉरर कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो एक बार ये फिल्म 'The Babysitter' ज़रूर देखें।


You have to wait 15 seconds.

Visit Now