-->
Little Women [2019] | Movie Review

Little Women [2019] | Movie Review

Little Women [2019] | Movie Review
Little Women [2019]


Overview

'लिटिल वोमन' [Little Women] 2019 की एक अमेरिकन रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसे ग्रेटा गर्विग [Greta Gerwig] ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 'Little Women' उपन्यास की सातवीं फिल्म है जिसे 1868 में लुईसा मे ऑलकोट [Louisa May Alcott] ने लिखा था। फिल्म 'Little Women' को कोलंबिया पिक्चर्स और रीजेंसी इंटरप्राइजेज प्रोडक्शन कम्पनीज़ द्वारा प्रोड्यूस और सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है।

इस फिल्म के मुख्य भूमिका में साइओर्स रोनेन [Saoirse Ronan], एम्मा वॉटसन [Emma Watson], फ्लोरेंस प्यू [Florence Pugh], एलिजा स्कैनलेन [Eliza Scanlen] और टिमोथी चेलमेट [Timothee Chalamet] नजर आएंगे।


इस फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर 2019 को New York में किया गया था और 25 दिसंबर 2019 को सोनी पिक्चर्स द्वारा United States में रिलीज़ किया गया। फिल्म की अवधि 2h 15m है।

Film Story

इस फिल्म की कहानी चार बहनों की प्यारी सी कहानी है, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जीने का दृढ़ संकल्प लिया।

फिल्म की कहानी 19वीं शताब्दी के दौरान कॉनकॉर्ड, मैसाचुसेट्स में चार मार्च बहनों की है- जो, मेग, एमी और बेथ। Civil War के बाद Jo March [Saoirse Ronan] न्यूयॉर्क में एक लेखक के रूप में रहती है।जबकि उसकी बहन Amy March [Florence Pugh] पेरिस में पेंटिंग की पढ़ाई करती है। Amy का बचपन का क्रश थिओडोर "लॉरी" लॉरेंस [Timothee Chalamet] था जिसने Jo March को प्रोपोज़ किया था लेकिन बाद में मना कर दिया गया था। उनकी बहन Meg March [Emma Watson] एक स्कूल टीचर से शादी करती है। जबकि उनकी सबसे शर्मीली बहन Beth March [Eliza Scanlen] को एक बीमारी हो जाती है जो इस बिखरे परिवार को वापस लाती है।


फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं करेगी।


Review

Little Women फ़िल्म की IMDb रेटिंग 7.8/10 है। इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत ही पसंद किया है जिन्होंने फिल्म को अच्छी रेटिंग्स के साथ ही कई टैग्स भी दिए हैं; जैसे- Strong Acting, Touching, Emotional, Inspiring, Must Watch, Heart-Warming, Inspirational Characters, Charming, Memorable Characters, और Authentic Acting. फिल्म का बजट $40 million था और इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन $216.6 million रहा। फिल्म को 91% गूगल यूज़र्स द्वारा लाइक भी किया गया है।

फिल्म को आलोचकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली और साथ ही साथ गर्विग की पटकथा, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय के लिए विशेष प्रशंसा मिली। फिल्म को इसके Costume Design और Adapted Screenplay के लिए कई अवार्ड्स भी मिले हैं।


Little Women फिल्म को 92nd Academy Awards में छह नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें Best Picture, Best Actress (Ronan), Best Supporting Actress (Pugh) और Best Adapted Screenplay और Best Costume Design के लिए Award मिला। इतना ही नहीं इस फिल्म ने 73rd British Academy Film Awards में पांच नामांकन अर्जित किए, जिसमें Best Costume Design के लिए एक जीत और 77th Golden Globe Awards में दो नामांकन मिले।


तो इतनी अच्छी रिव्यु मिलने के बाद तो आपको ये फिल्म 'Little Women' एक बार ज़रूर देखना चाहिए।


You have to wait 15 seconds.

Visit Now