-->
Doctor Strange [2016] | Movie Review

Doctor Strange [2016] | Movie Review

Doctor Strange [2016] | Movie Review
Doctor Strange [2016]

Overview

साल 2016 में बनी मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स [Marvel Cinematic Universe (MCU)] की फेज़-3 की दूसरी फिल्म और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 14वीं फिल्म  'डॉक्टर स्ट्रेंज' [Doctor Strange] अकादमी पुरस्कार विजेता है।

फिल्म को यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों के लिए मिला। डॉक्टर स्ट्रेंज का वर्ल्ड प्रीमियर 13 अक्टूबर, 2016 को हांगकांग में किया गया था और 4 नवंबर, 2016 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज़ किया गया था। फिल्म के निर्देशक स्कॉट डेर्रिक्सन और प्रोड्यूसर केविन फीज हैं।

मार्वल्स [Marvel] की सभी फिल्में मार्वल कॉमिक बुक [Marvel Comic Book] पर आधारित रहती है और इसकी कहानी भी स्टैन ली [Stan Lee] और स्टीव डिटको द्वारा लिखी गयी कॉमिक 'डॉक्टर स्ट्रेंज' पर आधारित है।

फिल्म को मार्वल स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है तथा वॉल्ट डिज़्नी स्टूडिओज़ मोशन पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। फिल्म की कहानी को जॉन स्पैह्ट्स, स्कॉट डेर्रिक्सन और सी रॉबर्ट कारगिल ने मिलकर लिखा है।

इस फिल्म के प्रमुख कलाकार बेनेडिक्ट कम्बरबैच, टिल्डा स्विंटन, रेचल मैकएडम्स, चिवेटल एजिओफोर, मैड्स मैक्केलसेन, और बेनेडिक्ट वॉन्ग हैं। डॉक्टर स्ट्रेंज एक एक्शन एडवेंचर फंतासी फिल्म है जिसकी अवधि 1 घंटा 55 मिनट की है।

Film Story

Doctor Strange कहानी है एक क़ाबिल न्यूरोसर्जन की, जो एक दुर्घटना में अपना हाथ उपयोग करने की क्षमता को खो देता है। और बाद में एक महान जादूगर बनता है। कहानी बहुत ही रोमांचक है। और जानने के लिए पूरी फिल्म देखें।


Review

Doctor Strange फिल्म को IMDb पर 7.5/10 रेटिंग मिली है। फिल्म का टोटल बजट $165-236.6 million था और टोटल बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन $677.7 million (67.77 crores USD) रहा।

साथ ही फिल्म को कई टैग्स भी मिले हैं, जैसे- मैजिकल, मस्ट वॉच, फ्रेश, इंटेलीजेंट, गॉर्जियस विज़ुअल्स, सस्पेंसफुल, ग्रेट स्पेशल इफेक्ट्स, स्ट्रांग एक्टिंग, पॉवरफुल विज़ुअल्स, ग्रेट एंडिंग।

इस फिल्म की अगली कड़ी, 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस' [Doctor Strange In The Multiverse Of Madness] 25 मार्च, 2022 को रिलीज़ होने वाली है।


You have to wait 15 seconds.

Visit Now