-->
Alita: Battle Angel [2019] | Movie Review

Alita: Battle Angel [2019] | Movie Review

Alita: Battle Angel [2019] | Movie Review
Alita: Battle Angel [2019]


Overview

फिल्ममेकर जेम्स कैमरून द्वारा बनाई गई फिल्म 'अलीटा: बैटल एंजल' [Alita: Battle Angel] रिलीज हो चुकी है। जेम्स कैमेरून ने कई बड़ी फिल्मों जैसे 'टाइटैनिक' [Titanic] तथा 'अवतार' [Avatar] का निर्देशन भी किया है। पर इस बार फिल्म मेकर जेम्स कैमरून तथा डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने एक नई फिल्म 'अलीटा: बैटल एंजल' को पेश किया है। यह जापानी मंगा कलाकार युकितो किशिरो की 1990 की श्रृंखला 'गानम' और उनके 1993 के मूल वीडियो एनीमेशन 'बैटल एंजेल' पर आधारित है।

Alita: Battle Angel फिल्म के प्रमुख कलाकार रोज़ा सैलेज़ार, क्रिस्टोफ वाल्ट्ज, कीएन जॉनसन, जेनिफर कॉनेली हैं। जेम्स कैमरून तथा डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की यह फिल्म काफी चर्चे में रही है तथा लोगों द्वारा पसंद की गई है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है।

Alita: Battle Angel फिल्म 8 फरवरी, 2019 को इंडिया में और 14 फरवरी, 2019 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज़ हुई थी। 'अलीटा: बैटल एंजल' साल 2019 की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है और इसकी अवधि 2h2m है।


Film Story

Alita: Battle Angel फिल्म की शुरुआत होती है क्रिस्टोफ वाल्ट्ज से जोकि फिल्म में डॉक्टर डायसन इडो का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें अलीटा यानी रोज़ा सैलेज़ार कबाड़ में मिलती है। वह उसे उठाकर अपनी लैब में ले जाते हैं। अलीटा एक सायबॉर्ग रोबोट है। जब वह डॉक्टर इडो को मिलती है तो वह पूरी तरह से टूटी हुई, खराब रहती है। डॉक्टर इडो उसे फिर से बनाते हैं और उसे एक नई जिंदगी देते हैं। अलीटा एक रोबोट होकर भी इंसानों की तरह सूझबूझ तथा भावना रखती है। जब डॉक्टर इडो अलीटा को बनाते हैं तो होश आने पर अलीटा को अपने अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं होता है। वह सबकुछ भूल चुकी होती है। और डॉक्टर इडो भी अलीटा को उसके अतीत से बचाते हैं। और आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

इस फिल्म में अलीटा खास है। खास इसलिए कि वो इंसानों की दुनिया में एक अकेली एनिमेटेड कैरेक्टर जैसी दिखती है। इस फिल्म में अलीटा द्वारा किए गए एक्शन सीन मज़ेदार हैं।


Review

Alita: Battle Angel फिल्म की IMDb Rating 7.3/10 है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा कई टैग्स भी मिले हैं; जैसे- मस्ट वॉच, गॉर्जियस विज़ुअल्स, एक्शन-पैक्ड, पॉवरफुल विज़ुअल्स, फन, एपिक, ग्रेट स्पेशल इफेक्ट्स, इंटेंस, यूनिक, और इमर्सिव। इस फिल्म का बजट $150-200 million था और इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन $404.9 million रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म लोगों को काफ़ी पसंद आयी है। इस फिल्म में आपको कई एक्शन सीन्स मिलते हैं। फिल्म में रोज़ा सैलेज़ार ने अलीटा का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है और वह फिल्म में एक्शन करती हुई बहुत अच्छी लगती हैं।

You have to wait 15 seconds.

Visit Now