-->
Wonder Woman [2017] | Full Movie in Hindi Review

Wonder Woman [2017] | Full Movie in Hindi Review

Wonder Woman [2017] | Movie Review
Wonder Woman [2017]

Wonder Woman Full Movie Review in Hindi

Wonder Woman Full Movie in Hindi Overview

डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स [DC Extended Universe] की चौथी फिल्म 'वंडर वूमेन' [Wonder Woman] 2017 में आ चुकी है। यह एक सुपर हीरो फिल्म है जो डीसी कॉमिक्स [DC Comics] पर आधारित है। यह फिल्म 2013 में आई 'मैन ऑफ स्टील' [Man Of Steel], 2016 में आई 'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ़ जस्टिस' [Batman Vs Superman: Dawn Of Justice] तथा 'सुसाइड स्क्वाड' [Suicide Squad] के बाद डीसी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक पैटी जेकिंस है और इस फिल्म की कहानी को जैक स्नाइडर, एलन हेंबर्ग, जेसन फक्स द्वारा लिखा गया है।

इस फिल्म के प्रमुख कलाकार गैल गडॉट, क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस तथा कॉनी नील्सन हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 15 मई, 2017 को शंघाई में किया गया था और 2 जून, 2017 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म को वॉर्नर ब्रोज़ पिक्चर्स [Warner Bros. Pictures] द्वारा 4DX, RealD 3D, और IMAX 3D में रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 2 घंटे 29 मिनट की है।

Wonder Woman Full Movie in Hindi Film Story

Wonder Woman फिल्म की कहानी अमेज़न की राजकुमारी डायना (वंडर वुमन) की है जो एक अजेय योद्धा है और उसके पास कुछ सुपरनैचरल पावर्स भी हैं। अमेज़न एक ऐसा द्वीप है जहां केवल महिला सेना का कब्ज़ा है। न किसी को इस  द्वीप के बारे में पता है और न ही कभी कोई बाहरी इंसान यहाँ आया है। लेकिन एक दिन बाहरी दुनिया से (इंसानी दुनिया से) एक पायलेट दुर्घटनाग्रस्त होकर उस द्वीप पर पहुंचता है और डायना को बाहरी दुनिया में चल रहे प्रथम विश्व युद्ध के बारे में बताता है। डायना को जब युद्ध के बारे में पता चलता है तो वह उस पॉयलेट के साथ युद्ध रोकने के लिए चली जाती है और मानव जाति को नष्ट करने से, युद्ध के देवता, एरेस को रोकने के लिए इंसानों की दुनिया में प्रवेश करती है। आगे की कहानी और भी रोमांचक है जिसे जानने के लिए आपको फिल्म पूरी देखनी होगी।

Tags:

Wonder Woman 2017 Full Movie in Hindi Review

Wonder Woman Full movie in hindi kaise dekhein

How to watch Wonder Woman in hindi online review



Wonder Woman Full Movie in Hindi Review

Wonder Woman फिल्म की IMDb 534,798 यूजर्स द्वारा 7.4/10 है। फिल्म का टोटल बजट $120-150 मिलियन था और इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन $821.8 मिलियन रहा। इसके साथ ही यह 2017 की दसवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बन गयी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ड्रमैटिक प्रस्तुति के लिए 2018 ह्यूगो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है और साथ ही अमेरिकी फिल्म संस्थान ने इसे 2017 की टॉप 10 फिल्मों में स्थान दिया है। इस फिल्म में गैल गडॉट एक योद्धा के अंदाज़ में बहुत अच्छी लगती है। इस फिल्म को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। यह फिल्म डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का अगला पार्ट 'वंडर वूमेन 1984' जो 2 अक्टूबर, 2020 को रिलीज़ होने वाली है, को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु आदि भाषाओं में भी रिलीज़ किया जायेगा। इस फिल्म के कारण ही लोगों द्वारा डीसी की फिल्मों को मार्वल की फिल्मों की तरह पसंद किया जाने लगा और डीसी की फिल्में अब मार्वल की फिल्मों को टक्कर देती है।


You have to wait 15 seconds.

For More News Visit